भवदीय निवेदक "ज्योतिष सेवा सदन "झा शास्त्री "{मेरठ उत्तर प्रदेश }

"झा शास्त्री "मेरठ {उत्तर प्रदेश }

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2011

   " आपका भाग्य कितना प्रवल है?" 
      मित्रप्रवर ,राम राम ,नमस्कार ||
अपने भाग्य को जानने की तमन्ना सबको होती है ,होनी भी चाहिए ,परन्तु ज्योतिष के १२ भाव देखने में छोटे लगते हैं किन्तु जानकारी -वर्तमान ,भूत ,भविष्य की सही देते हैं -जब तो सनातन धर्म की तरह सदियों से आ रही ये विद्या {ज्योतिष }आज भी यथाबत है ||
          अस्तु -जब हम अपने भाग्य को ज्योतिष के द्वारा जानने की कोशिश करते हैं -तो भाग्य के आगे कर्म भाव है ,और जब हम कर्म करते हैं तो प्रतिफल जरुर मिलता है |कुंडली के नवम भाव को -भाग्य एवं धर्म के नाम से जाना जाता है |
      यदि हम -कर्मकांड के शास्त्रों की बात करें -"भाग्यम फलती सर्वत्र ,न विद्या न च पौरुषम " =भाव के लिए कोई विद्या या पराक्रम की जरुरत नहीं होती है -वो पूर्व कृत कर्म का फल जरुर मिलता है ||
           यदि हम -विधाता की बात करें तो जब जीव गर्भ में आते हैं -तभी -
                                  "आयु कर्म च वित्तं च ,विद्या निर्धन मेव च |
                                    पंचैत्रनाय्पी सिद्यंती ,गर्भास्थासयीव देहिनः ||
 जीव के -आयु ,कर्म ,वित्त ,विद्या ,निर्धनता ये गर्भ में ही पूर्व कर्म के अनुसार निर्धारित हो जाते हैं ||
      फिर भी हमलोगों के भाग्य -ज्योतिष की नजर में कैसे हैं -जानते हैं :-
    {१}मेष राशि के जातक -१६ से ३२ वर्ष के बीच भाग्य का लाभ -कर्म ,धर्म ,{पिता }तथा श्रम से पाते हैं|
      {२}-वृष-राशि के जातक -२० से ४० वर्ष के बीच -कूटनीति ,एवं अपनी सोच से भाग्य का लाभ पाते हैं |
    {३}मिथुन -राशि के लोग -१७से ३४ वर्ष के बीच -कला,विद्या, अनुदान से प्राप्त करते हैं भाग्य का लाभ |
    {४}-कर्क -राशि के लोग -१५से  ३२ वर्ष के बीच अनायास प्राप्त करते हैं भाग्य का लाभ |
      {५}-सिंह राशि के लोग -७,१४,२१,२८,तक अपनी प्रभुता के बल पर प्राप्त करते हैं भाग्य का लाभ |
     {६}-कन्या -राशि के लोग -१६ से ३४ के बीच -अपनी क्षमता या मधुरता से भाग्य का लाभ पाते हैं |
    {७}-तुला -राशि के लोग -अपनी प्रतिभा {विरासत }से १९से४०के बीच भाग्य का लाभ पाते हैं |
    {८}-वृश्चि
           संपर्क सूत्र -०९८९७७०१६३६,09358885616
क -राशि के लोग -अनायास {किसी के द्वरा }६,१३,१९,२६,३५ वर्ष के बीच लाभ पाते हैं |
   {९}धनु राशि के लोग -अपने परिजनों {कला }के द्वारा भाग्य का लाभ -१७,से ३५ वर्ष के बीच पाते हैं |
   {१०}-मकर राशि के लोग -१८-से ३८ के बीच -उद्योग,या विरासत से  भाग्य का लाभ पाते हैं |
   {११}कुम्भ राशि के लोग -२१से४२के बीच अपनी क्षमता ,पैत्रिक लाभ या कर्म से लाभ पाते हैं |
   {१२}मीन राशि के जातक -१३से २६ के बीच -किसी के द्वारा या संयोग वश लाभ जरुर पाते हैं ||
                 भवदीय निवेदक "झा शास्त्री "
     निःशुल्क ज्योतिष सेवा रात्रि ८ से९ मित्र बनकर जरुर प्राप्त करें |
 

कोई टिप्पणी नहीं: