भवदीय निवेदक "ज्योतिष सेवा सदन "झा शास्त्री "{मेरठ उत्तर प्रदेश }

"झा शास्त्री "मेरठ {उत्तर प्रदेश }

सोमवार, 24 अक्टूबर 2011

"दीपावली "विशेषांक ?

  "दीपावली "विशेषांक ?
मित्रप्रवर ,राम -राम नमस्कार |
       ५६ कोटि देवता "गो माता की देह में निवास करते हैं | इसलिए गाय की पूजा से ही देवता प्रसन्न हो जाते हैं | कर्मकांड के प्रतिपादक -शांडिल्य ऋषि -के अनुसार वर्ष के प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को प्रसन्न करने के लिए पूजा का विधान है | जिस प्रकार से अहर्निशं में किसी भी एक पल अपना मन यदि परमात्मा में लग जाय तो पूजा सफल हो जाती है | इसी प्रकार से -ज्योतिष विद ने -पूजा का समय भी निर्धारित किये हैं | लग्न तीन प्रकार के होते हैं -स्थिर ,चल, एवं द्विस्वभाव | नाम के अनुसार प्रभाव भी होते हैं ,लक्षी चंचला हैं इसलिए इनके साथ गणपति जी की पूजा होती है ताकि -धन मिले तो -उसका हम अपने विवेक से खर्च करें | किन्तु -लक्ष्मी के कई रूप हैं -खजाना रुपी धन के लिए -कुवर जी की पूजा होती हैं साथ ही उत्तर दिशा में खजाना भी रखना चाहिए | निशा रात्रि में -चौमुखी तेल के दीपक से -यमदेव की भी पूजा करनी चाहिए | नूतन वर्ष के कारण-कृषि प्रधान -खिल -वताशे अर्पण करने चाहिए | यदि षोडशोपचार पूजन न कर सकें तो -पंचोपचार -तिलक ,अक्षत ,पुष्प ,फल मिष्ठान से पूजा करनी चाहिए | यन्त्र -श्री यन्त्र ,कुवेर यन्त्र  की राजसोप्चार पूजन-से साधना करनी चाहिए |मंत्र -श्री सूक्त ,गणेश अथर्वशीर्ष ,लक्ष्मी जी के मन्त्र के जाप करने चाहिए | तंत्र -चौमुखी २ दीप तेल {तील }एवं घी के दीपक जलाकर कठोर साधना करनी चाहिए | ये अपने -अपने योग्यतानुसार करें |  साथ ही स्थिर लग्न में करें |---
     स्थिर लग्न का समय प्रातः -८-१० से १०-२८ वृश्चिक लग्न में पूजा करें |     
                दोपहर -१४-१४से १५-४२ तक कुम्भ लग्न  में पूजा करें |
                      शाम -१८-४३ से २०-३९ तक वरिश लग्न में अर्चना करें |
                            रात्रि -१-१२ से ३-२९ तक सिंह लग्न में विशेष पूजा करें |
  "यं यं चिन्त्यते कामं तं तं प्राप्नोति निचचितम"|  माँ भगवती कहती हैं -जो जिस-जिस  भाव से पूजा करते हैं ,हम उस -उस भाव की पूर्ति निश्चित करते हैं ||
           भवदीय निवेदक "झा शास्त्री "{मेरठ -उत्तर प्रदेश }
               त्रिमासिक पत्रिका -"यदुवंश गंगा "टीकमगढ़ -{मध्य प्रदेश }
                             सम्पर्कसूत्र -०९८९७७०१६३६,09358885616
                            

कोई टिप्पणी नहीं: